ललित कला का कोर्स कौन कर सकता है, यह कोर्स कहाँ से किया जाना उपयुक्त रहेगा ?

ललित कला (फाइन आर्ट) एक विजुअल कम्युनिकेशन है, जिसके अंतर्गत पेंटिंग, मूर्तिकला एवं कॉमर्शियल ऑर्ट शामिल है। आज देश में ललित कला से संबंधित कई कोर्स मौजूद हैं। इसके लिए न्यूनतम योग्यता 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना है। अनेक संस्थान 10वीं के बाद भी कई तरह के डिप्लोमा व सर्टिफिकेट कोर्स करवाते हैं परंतु वे अधिक कारगर नहीं होते है। बारहवीं के पश्चात जब छात्र के अंदर बैटर सेंस विकसित हो जाए तभी उसे इस क्षेत्र में कदम रखना चाहिए। बैचलर ऑफ फाइन आर्ट (बीएफए) 12वीं के पश्चात किया जा सकता है। इसके बाद मास्टर डिग्री के रूप में दो वर्षीय मास्टर ऑफ फाइन आर्ट (एमएफए) किया जा सकता है। बीएफए के अंतर्गत तीन साल स्पेशलाइजेशन एवं एक साल फाउंडेशन कराया जाता है, जबकि एमएफए में दो साल का स्पेशलाइजेशन होता है। यह क्षेत्र ऐसा है जो छात्रों से परिश्रम और समय माँगता है। इसमें यही देखा जाता है कि छात्र अपनी भावनाओं एवं कल्पनाओं को किस हद तक कैनवास, कागज या अन्य माध्यम पर उकेर पा रहा है। यानी उसके अंदर कल्पनाशीलता के साथ कुछ नया गढऩे का गुण होना आवश्यक है ताकि कला को जीवंतता प्रदान की जा सके। क्रिएटिविटी और कुछ अलग करने का जज्बा ललित कला के क्षेत्र में मनचाही सफलता दिला सकता है। ललित कला का कोर्स कराने वाले देश के प्रमुख संस्थान इस प्रकार हैं- सर जे.जे. इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लाइड आटर््स, मुंबई। डिपार्टमेंट ऑफ फाइन आर्ट, जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय, नई दिल्ली। बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय, वाराणसी। डिपार्टमेंट ऑफ फाइन आर्ट, गाँधी नगर, जयपुर, राजस्थान। कॉलेज ऑफ आटर््स, तिलक मार्ग, नई दिल्ली। फाइन आटर््स कॉलेज, इंदौर ।

पत्रिका

Pratiyogita Nirdeshika February 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
Pratiyogita Nirdeshika January 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में

ब्लॉग

मार्गदर्शन

सामान्य ज्ञान