टाटा कैपिटल पंख स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2025-26


टाटा कैपिटल पंख स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2025–26

टाटा कैपिटल पंख स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2025–26 के अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के छात्रों को उनकी शैक्षणिक आवश्यकताओं को पूरा करने हेतु वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।

योग्यता (Eligibility)

यह छात्रवृत्ति भारत के उन छात्रों के लिए है जो वर्तमान में निम्नलिखित पाठ्यक्रमों में देश के मान्यता प्राप्त संस्थानों में अध्ययनरत हैं:

  • कक्षा 11 और 12
  • सामान्य स्नातक (Graduation)
  • पॉलिटेक्निक / डिप्लोमा
  • आईटीआई (ITI)

शैक्षणिक योग्यता

  • पिछले शैक्षणिक वर्ष में न्यूनतम 60% अंक
  • व्यावसायिक स्नातक पाठ्यक्रम के लिए न्यूनतम 80% अंक

आय सीमा

परिवार की कुल वार्षिक आय (सभी स्रोतों से) ₹2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।

छात्रवृत्ति सहायता

चयनित छात्र अपने पाठ्यक्रम शुल्क का 80% तक छात्रवृत्ति प्राप्त कर सकते हैं। छात्रवृत्ति राशि ₹10,000 से ₹1,00,000 तक होगी, जो छात्र के शैक्षणिक स्तर और प्रदर्शन पर निर्भर करेगी।

अंतिम तिथि

31 जनवरी 2026

आवेदन प्रक्रिया

इच्छुक एवं योग्य छात्र ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika April 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika March 2026
और देखे